Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


गटरुमल कानोडिया पंचतत्व में विलीन, खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पटना सिटी। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गटरुमल कानोडिया का अंतिम संस्कार सोमवार को खाजेकलां घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुखाग्न...


पटना सिटी।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गटरुमल कानोडिया का अंतिम संस्कार सोमवार को खाजेकलां घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र गिरिधर कानोडिया ने दी। स्वर्गीय गटरुमल कानोडिया का 9 जनवरी की रात 9:15 बजे 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

उनके अंतिम दर्शन के लिए चौकशिकारपुर स्थित आवास पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक और पद्मश्री विमल जैन सहित शहर के कई गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 


अंत्येष्टि में पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता, मेयर प्रतिनिधि शिशिर साहू, शिवप्रसाद मोदी, विकास चूड़ीवाल, प्रदीप बरेलिया, प्रभात भारतीया, राजेश चौधरी, बंटी ड्रॉलिया,प्रफुल्ल कुमार पांडेय, रमेश सुल्तानिया एवं रघुनाथ प्रसाद  और अन्य व्यवसायिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

गटरुमल कानोडिया ने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ा है, जिसमें उनके पुत्र गोविंद कानोडिया (रेडक्रॉस सोसाइटी पटना सिटी के चेयरमैन), गिरिधर कानोडिया, राजेश कानोडिया, पुत्रियां सुनीता और रागिनी, पोते-पोतियां और नाती-नतिनियां शामिल हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा, "गटरुमल जी का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम से समाज में एक सम्मानजनक स्थान बनाया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।"

स्व. गटरुमल कानोडिया के निधन से शहर ने एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व खो दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now