Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


पटना सिटी: पशु तस्करी के संदेह में पिकअप वैन से बरामद हुई पांच भैंस, हंगामा

पटना सिटी। आलमगंज थानाक्षेत्र के लड्डू अखाड़ा इलाके में एक पिकअप वैन से पांच भैंसों के बरामद होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ...


पटना सिटी।
आलमगंज थानाक्षेत्र के लड्डू अखाड़ा इलाके में एक पिकअप वैन से पांच भैंसों के बरामद होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पशु तस्करी का संदेह जताते हुए वैन को रोककर हंगामा किया। इस दौरान पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने एक तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय पुलिस ने तस्करी में लिप्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकअप वैन से एक कटा हुआ भैंस का पैर भी बरामद किया, जिससे तस्करी की आशंका और प्रबल हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में पशु चोरी के मामलों को लेकर फिर से चर्चाएं गर्म हो गई हैं। 


आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए तस्कर से पूछताछ कर रही है, जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हो सके। "चोरी का भैंस है या फिर पशु तस्करी के तहत इन भैंसों को कहीं और ले जाया जा रहा था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। गिरफ्तार आरोपी के बयान से पूरे मामले का पर्दाफाश होगा," थानाध्यक्ष ने कहा।

गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ जारी है, और पुलिस इस मामले को लेकर पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आलमगंज इलाके में पशु चोरी की घटनाओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now