Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील मोदी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पटना सिटी। भाजपा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती पर पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा समारोह मनाया। पटन...

पटना सिटी। भाजपा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती पर पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा समारोह मनाया। पटनासिटी के बजरंगपुरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने स्व. सुशील मोदी को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा, "सुशील मोदी ने बिहार के विकास के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। उनकी सोच और कार्यों ने बिहार को नई दिशा दी।" 

श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्व. सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और नगर निगम की महापौर सीता साहू एवं पूर्व उपमहापौर रूपनारायण मेहता भी उपस्थित थे।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की एक टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्व. मोदी की जनता के प्रति सेवा भावना का प्रतीक बताया। 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने स्व. सुशील मोदी के कार्यों और उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now