धार (मध्य प्रदेश): मिक्स्ड मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 जनवरी के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ...
धार (मध्य प्रदेश): मिक्स्ड मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 जनवरी के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के 9 खिलाड़ी और 2 तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेने के लिए बिहार टीम के साथ रवाना हुए।
बिहार की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सुमित सिंह, रौशन, सुमित पोद्दार, अनुराग, शुभम, खुशी, प्रियंका, सत्यम और आदित्य सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का नेतृत्व बिहार मिक्स्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महासचिव हर्ष कुमार के कुशल निर्देशन में हो रहा है।
इस मौके पर महासचिव हर्ष कुमार ने बताया कि बिहार में मिक्स्ड मार्शल आर्ट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "यह हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का ही नतीजा है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।"
बिहार मिक्स्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यह प्रतियोगिता न केवल बिहार बल्कि देशभर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपनी कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।




