पटना सिटी, आलमगंज थाना पुलिस ने गोसाई घाट से विकास कुमार और बिरजू कुमार को देसी कट़टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुम...
पटना सिटी, आलमगंज थाना पुलिस ने गोसाई घाट से विकास कुमार और बिरजू कुमार को देसी कट़टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी के दो मोबाइल के साथ मनीष महलदार को गिरफ्तार किया गया है।
जबकि संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे युवक के पास से चोरी के दो मोबाइल मिला है। वहीं शक्का टोली मोहल्ला से घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक लोहरवा घाट निवासी मो लक्की उर्फ अली हुसैन को आलमगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार बहादुरपुर थाना पुलिस ने भी गर्ल्स छात्रावास से मोबाइल चोरी कर भाग रहे मोबाइल चोर बिट्टू कुमार को लोगों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नालंदा का रहने वाला है। पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल भी बरामद किया है।
.






