Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

  पटना सिटी, कलम जीवियों के आराध्य देव व पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले  भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना रविवार को परंपरागत तरीके से सामूह...

 


पटना सिटी, कलम जीवियों के आराध्य देव व पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले  भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना रविवार को परंपरागत तरीके से सामूहिक व एकल पूजा कायस्थों ने किया। श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर नौजर घाट में सामूहिक पूजा का अनुष्ठान वैदिक रीति रिवाज से हुई।

 


सोमवार को सामूहिक आरती के साथ चित्रगुप्त मंदिर में बने कृत्रिम तालाब में 50 से अधिक चित्रगुप्त प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया जाएगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने नौजर घाट, दीवान मोहल्ला स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद  आरके सिन्हा, पटना मेयर  सीता साहू भी मौजूद रही।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। जहां उन्हें ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now