PATNA CITY : सावन महोत्सव के मौके पर बच्चियों संग मम्मियों ने भी जमकर ठुमके लगाए। इससे पहले मम्मियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। मौका था बज...
PATNA CITY : सावन महोत्सव के मौके पर बच्चियों संग मम्मियों ने भी जमकर ठुमके लगाए। इससे पहले मम्मियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। मौका था बजरंगपुरी स्थित श्रीकृष्ण निकेतन गर्ल्स स्कूल में आयोजित सावन महोत्सव का।
जहां एक ओर माही, तृषा, दिव्या, अंधु, सुप्रिया, शिवानी, नैंसी, आकृति, वान्या, खुशी आदि बच्चियों ने अलज-अलज गानों पर नृत्य पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं हरे रंग की परिधान पहनी व सजी उनकी मम्मियां जब कैटवॉक पर उतरी तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
इसके बाद मम्मियों ने सावन का महीना पवन करें शोर, अबकी वर्ष सावन में जैसे सावन गीतों पर जमकर ठुमके लगाए तो लोगों को सहसा लगा कि किसी थियेटर हॉल में बैठे हैं।
दोपहर बाद तक मम्मियों ने सावन गीतों पर अपना जलवा बिखेरते हुए जमकर मस्ती की। इससे पहले विद्यालय निदेशक अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर सावन माह की महत्ता पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य मारग्रेट ने की। मौके पर शालिनी, ब्यूटी कहकशां, रश्मि, पूजा मौजूद रहीं।





