PATNA CITY : सुलतानगंज थानाक्षेत्र के शाहगंज प्रोफेसर कॉलोनी के समीप बीते देर रात हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर जमीन कारोबारी...
PATNA CITY : सुलतानगंज थानाक्षेत्र के शाहगंज प्रोफेसर कॉलोनी के समीप बीते देर रात हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर जमीन कारोबारी एक युवक को गोली मार दी, आनन फ़ानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पटनासिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है, जो जमीन का कारोबार करता था। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक नीरज कुमार अपराधी था, और वह पूर्व में कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में या फिर जमीन के विवाद में ही नीरज की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जाता है कि नीरज कुमार बीते देर रात शाहगंज इलाके से पैदल ही प्रोफेसर कॉलोनी की ओर जा रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन-चार की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, और उसे एक के बाद एक कर 5 से 6 गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।




.jpeg)