PATNA CITY: हरियाली का प्रतीक सावन माह में सब कुछ हरे-भरे हो जाते हैं। तन से मन तक हरे रंग में सरोवार हो जाता है। बच्चियां हो या युवतियां ...
PATNA CITY: हरियाली का प्रतीक सावन माह में सब कुछ हरे-भरे हो जाते हैं। तन से मन तक हरे रंग में सरोवार हो जाता है। बच्चियां हो या युवतियां या फिर महिलाएं सभी हरे परिधान में सज-धज कर सावन के झूलों में जमकर मस्ती का आनंद लेते है। ऐसा ही मौका था बाजार समिति के बकरी मंडी स्थित मॉम्स पल्यूम प्ले प्री स्कूल में आयोजित सावन महोत्सव का। जहां स्कूल शिक्षिकाओं संग अभिभावकों ने जमकर मस्ती की। महोत्सव के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने मेहंदी है रचनेवाली, चिट्ठियां कलाइयां, ससुराल गेंदा फूल, मेहंदी नी मेहंदी गाने गुनगुनाती रहीं। वहीं धुन की थीम पर हाथों में एक से बढ़कर एक डिजाइनदार मेहंदी लगाई। इसके बाद महिलाओं ने सावन गीतों पर सामूहिक नृत्य पेशकर धमाल मचाया। घण्टों चले धमाल में महिलाओं ने सावन की फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। जिसजे देख बच्चे भी गदगद हो गए। मौके पर स्कूल की हेड मिस्ट्रेट मिसेज अध्यायनी, शिक्षिका खुशबू कुमारी, मेहरुनिशा, सीमा कुमारी, लवली कुमारी बिंदु कुमारी, उषा देवी, संगीता देवी व अभिभावकों में सलोनी गुप्ता, शालू कुमारी, अमृता, मीनाक्षी, अंजली कुमारी, ज्योति मेहता, सुनैना कुमारी, जेवा आज़म, रश्मि, मोनिका शाह, अंजली कुमारी ने बारी-बारी से रैम्प पर कैटवॉक किया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद हॉजी व नम्बर गेम का लुफ्त उठाया गया। अंत में मेहंदी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।



