PATNA CITY : गायघाट स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में रोटरी सिटी सम्राट का 16 वा स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस...
PATNA CITY : गायघाट स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में रोटरी सिटी सम्राट का 16 वा स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह के मौके पर सत्र 2024 -25 के लिए पदाधिकारियो का भी चयन किया गया। नए सत्र के लिए जहां देवराज बल्लभ को अध्यक्ष मनोनीत किया गया, वहीं देवेश नवाडिया महासचिव और राजीव कुमार कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किए गए।
स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भरपूर सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की अपील की ।




.jpeg)
