PATNA CITY : चौक थानाक्षेत्र के कंगन घाट पर गंगा में डूबे 20 वर्षीय युवक सूरजभान सिंह का शव देर शाम तक बरामद नहीं हो सका। पुलिस और एसडीआ...
PATNA CITY : चौक थानाक्षेत्र के कंगन घाट पर गंगा में डूबे 20 वर्षीय युवक सूरजभान सिंह का शव देर शाम तक बरामद नहीं हो सका। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव बरामदगी को लेकर देर शाम तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, बावजूद इसके शव की बरामदगी नहीं हो सकी, युवक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शव बरामदगी की गुहार लगाते हुए राज्य सरकार से उचित मुआवजे की भी मांग की है।
गौरतलब है की दीदारगंज के महुली निवासी चैंपियन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सूरजभान सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ कंगन घाट पर नहाने आया था, नहाने के दौरान नदी की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर वह नदी की तेजधार में बह गया ।




.png)