PATNA CITY : रोटरी के कैलेंडर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल माह में रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा पटना सिटी के प्रसिद्ध इन्फेंट जीसस स...
PATNA CITY : रोटरी के कैलेंडर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल माह में रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा पटना सिटी के प्रसिद्ध इन्फेंट जीसस स्कूल में छात्राओं के बीच बाल विवाह के दुष्प्रभाव, माँ की समुचित देखभाल, पोषण एवं मासिक धर्म के समय स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जागरूकता वार्ता आयोजित किया गया । इस शिविर का संचालन रो डॉ शिल्पी गोलवारा एवं क्लब की महिला रोटेरियन सदस्यों के नेतृत्व में किया गया
हर लड़की को अपने विकास, बाल विवाह के दुष्परिणाम, माँ बनने पर पोषण एवं अपने संतान की सुरक्षा, एवं सुरक्षित ऋतुस्राव चक्र का समुचित ज्ञान मिलना चाहिए
डॉक्टर गोलबारा ने इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लड़कियों को उपहास व शर्म महसूस किये बिना अपनी भावनाओं को बेहिचक व्यक्त करने की सलाह दी।सभी प्रकार की बाधाओं और मिथकों को तोड़ा जाना चाहिए। लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षित पैड का प्रावधान और स्कूल के शौचालयों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता पर जोर दिया जाना चाहिए। इस आयोजन की सफलता तब प्रतीत हुई जब खुले प्रश्नोत्तरी सत्र में लड़कियों ने खुल कर हिस्सा लिया एवं अपनी सभी शंकाओं को डॉ शिल्पी जी से पूछ कर दूर किया।
"स्त्रियाँ ईश्वर की अनुपम कृति है "। पर, एक लड़की से महिला बनने की यह कुदरती प्रक्रिया जितनी खूबसूरत होती है उतनी ही पीड़ादायक भी होती है।
कार्यक्रम की संयोजिका रो रुचिता नवाडिया ने बताया कि एक नवजात शिशु से लड़की की यौवनावस्था के सफ़र में मासिक धर्म की स्वच्छता एवं प्रथाओं को समझना, छात्राओं को सहानुभूति विकसित करने और स्कूल में एक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने में मदद कर सकता है। मासिक धर्म चक्र के दौरान होने वाले शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में युवाओं को शिक्षित करना महत्वपूर्ण है।इसके पश्चात माँ बनने का सफ़र और पोषण अति महत्वपूर्ण विषय है।
सेमिनार का उद्घाटन अध्यक्ष रो देवराज बल्लभ एवं सचिब देवेश नवाडिया ने किया। विद्यालय निदेशक मिo. पास्कल पीटर ऑस्ता ने सभी का स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि डॉ शिल्पी को गुलदस्ता प्रदान कर किया गया।विद्यालय की प्रशासिका मिसेज शुभदा कुलकर्णी ने डॉ शिल्पी को मोमेंटो प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन रो. रुचिता नवाडिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय की काउंसलर रश्मि सुमन ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्राकृतिक क्रिया से सम्बंधित जानकारियां, सावधानियाँ व सुझाव के बारे में अधिक से अधिक जानना हर बढ़ती उम्र की किशोरी के लिये आवश्यक है।
जागरूकता शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब रो कविता अरोड़ा, रो संगीता, रो लता कपूर, रो रत्ना जायसवाल एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश भदानी, सचिव देवेश नवाडिया एवं रो नितिन मुकेश ने अपना योगदान दिया।






