Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाईपास थानाक्षेत्र के समीप हाईवा ट्रक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर

PATNA CITY :     बाईपास थानाक्षेत्र के महादेव स्थान के समीप तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने सब्जी लदे एक पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प...


PATNA CITY : 
  बाईपास थानाक्षेत्र के महादेव स्थान के समीप तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने सब्जी लदे एक पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गई, वहीं हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर अभिषेक प्रसाद और खलासी गाड़ी में फंस गए। स्थानीय लोगों की इस ओर निगाह पड़ते ही लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे ड्राइवर और खलासी को सकुशल बाहर निकाला, वही गंभीर रूप से घायल खलासी को इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में सब्जी लूटने की होड़ मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर मौजूद होकर सब्जी लूटना शुरू कर दिया, बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया, दुर्घटना के बाद हाईवा ट्रक का चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। बताया जाता है कि पिकअप वैन का ड्राइवर और खलासी पिकअप वैन में सब्जी लाद कर आसनसोल से वैशाली के महुआ जा रहे थे, इसी दौरान बाईपास थानाक्षेत्र के महादेव स्थान के समीप सड़क से गुजर रही एक हाईवा ट्रक ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now