Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कार्यपालक विधुत्त अभियंता के कार्यालय के मुख्य द्वार पर राजद द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

PATNA CITY ; विगत 1 महीने से पटना सिटी में विद्धुत आपूर्ति की चरमराई व्यवस्था से आम - जन त्रस्त एवं तंगोतबाह रहा है । विद्युत विभाग या वि...


PATNA CITY ;
विगत 1 महीने से पटना सिटी में विद्धुत आपूर्ति की चरमराई व्यवस्था से आम - जन त्रस्त एवं तंगोतबाह रहा है । विद्युत विभाग या विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता इस भिषण गर्मी में जनता को राहत देने के बजाए रख - रखाव के नाम पर चार - चार घंटे तक विधुत्त आपूर्ति बाधित कर जनता को बिजली , पानी जैसे जीवन उपयोगी साधनो से बंचित कर त्राहिमाम करने पर बाध्य कर दिया है , इस परस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल , महागठबंधन, पटना सहिब के साथियों द्वारा आज पटना सिटी के पादरी की हवेली स्थित कार्यपालक विधुत्त अभियंता के कार्यालय के मुख्य द्वार पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता मो• जावेद, राजद नेता सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी , राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव रजनीश कुमार राय, कांग्रेस नेता सुजीत कसेरा, पटना महानगर राजद के प्रवक्ता मो•साबिर अली , एजाजुद्दीन " शानू " , शत्रुध्न यादव, पंकज रजक, बबलू जायसवाल, मो• फिरोज अंसारी , कांग्रेस नेता शारीफ अहमद रंगरेज, मो• फिरोज, मो• सलीम , देवेंद्र महाराज, शशि कुमार, दिना ठाकुर, मो• ताजो ने कहा कि एक तरफ प्रचंड गर्मी के कारण लू से लोग जान गवां रहे हैं , वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार , विधुत्त विभाग और उसके कार्यपालक विधुत्त अभियंताओं असमय और बिना सूचना के बिधुत्त आपूर्ति बाधित कर आमजन को बिजली - पानी दोनों से बंचित कर अपने हाल पर छोड़कर खुद ऐशो - आराम फरमा रहे हैं । इस कुव्यवस्था को अविलम्ब दूर कर निर्बाध गति से विधुत्त आपूर्ति बहाल नहीं किया जाता है तो विधुत्त विभाग के खिलाफ अनुमंडल स्तर पर राजद महागठबंधन क्रमबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होजाएगी, जिसकी पुरी जिम्मेवारी विधुत्त विभाग की होगी!

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now