PATNA CITY : बाईपास थानाक्षेत्र के कर्मली चक स्थित एक कागज के गोदाम में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अपरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द...
PATNA CITY : बाईपास थानाक्षेत्र के कर्मली चक स्थित एक कागज के गोदाम में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अपरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से कागज के गोदाम में आग लग गई होगी। आगलगी की इस घटना में लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है, हालांकि नुकसान हुए संपत्ति का बाद में आकलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस कागज के गोदाम में हुई आगलगी के कारणों को तलाशने में जुटी है।।




