PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस के पीछे झाड़ियो से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाक...
PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस के पीछे झाड़ियो से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के गले में मफलर बंधा है, ऐसे में बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियो द्वारा युवक की मफलर से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को झाड़ियां में फेंक दिया गया है। युवक की उम्र लगभग 24 से 25 साल के आसपास बताई जाती है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों को तलाशने में जुट गई है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों को तलाशने में जुट गई है। अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेक जाने की सूचना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। अनुसंधान प्रभावित न हो इसे लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया। पुलिस हत्या से जुड़े सभी बिंदुओं पर सघन जांच में जुट गई है।।




.jpeg)