Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिल्डर से 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने और दहशत फैलाने में मुख्य आरोपी समेत घटना में संलिप्त कुल चार अपराधि गिरफ्तार

PATNA CITY :  बहादुरपुर थानाक्षेत्र में बीते 31 जनवरी को रवि होम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बिल्डर रविंद्र कुमार से 20 लाख की रंगदारी ...


PATNA CITY : 
बहादुरपुर थानाक्षेत्र में बीते 31 जनवरी को रवि होम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बिल्डर रविंद्र कुमार से 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य कंस्ट्रक्शन साइट पर दो बम फोड़े जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी स्वरांश कुमार समेत घटना में संलिप्त कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शेखपुरा जिला निवासी और सैदपुर हॉस्टल के पूर्ववर्ती छात्र स्वरांश कुमार, बेगूसराय जिला निवासी और सैदपुर हॉस्टल के पूर्ववर्ती छात्र अभिषेक कुमार, नालंदा जिला निवासी मनीष कुमार उर्फ दुर्गेश और बहादुरपुर थानाक्षेत्र निवासी रोहित कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है।  पटना सिटी के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिटी एसपी पटना पूर्वी भरत सोनी ने रंगदारी और बम विस्फोट मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मुख्य आरोपी स्वरांश कुमार को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात दोहराई है। सिटी एसपी ने जल्द ही दो अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार स्वरांश कुमार और अभिषेक कुमार सैदपुर हॉस्टल का पूर्ववर्ती छात्र है, जो हॉस्टल में रहकर अपराधी घटनाओं को अंजाम देता था। सिटी एसपी की माने तो गिरफ्तार स्वरांश कुमार और अभिषेक कुमार पर शेखपुरा, बेगूसराय और बहादुरपुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी ने बताया की गिरफ्तार स्वरांश कुमार बीते वर्ष 27 जनवरी को गांधी मैदान थानाक्षेत्र में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए गोलीबारी मामले का फरार नामजद अभियुक्त था, जिस मामले में पटना पुलिस को सरगर्मी से उसकी तलाश थी। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक कुमार पर बेगूसराय जिले में हत्या का मामला दर्ज है, और वह सैदपुर हॉस्टल में रहकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। सिटी एसपी ने गिरफ्तार सभी अपराधियों पर सीसीए लगाए जाने के साथ ही  सभी अपराधियों को भागलपुर जेल भेजे जाने का भी प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजने की बात दोहराई है। सिटी एसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी को पटना पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है। इस मौके पर पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस भी मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now