PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के नया गांव स्थित मेहता लॉज में गले में फांसी लगाकर राजकीय फार्मेसी कॉलेज के बी फार्मा के एक छात्र ने खुद...
PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के नया गांव स्थित मेहता लॉज में गले में फांसी लगाकर राजकीय फार्मेसी कॉलेज के बी फार्मा के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। फार्मेसी कॉलेज के छात्रों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान कैमूर जिला के भभुआ निवासी पारस प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है, जो राजकीय फार्मेसी कॉलेज के बी फार्मा सत्र 2021-23 का छात्र था। किस कारण से पंकज कुमार ने खुदकुशी की यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद राजकीय फार्मेसी कॉलेज के छात्रों और मृतक के सहपाठियों हिमांशु कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को बी फार्मा की हुई कठिन प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद से पंकज कुमार परेशान था। छात्रों ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा में परिक्षको द्वारा काफी कठिन सवाल पूछे गए थे। छात्रों ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर अटेंडेंस शीट पर पंकज कुमार का साइन भी छूट गया था, जिसे लेकर वह काफी परेशान था। आशंका जताई जा रही है की प्रैक्टिकल परीक्षा अच्छा नहीं जाने से पंकज कुमार हताश और निराश था, और इसी निराशा में आकर उसने खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने खुदकुशी की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है, हालांकि पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है। घटना के विरोध में राजकीय फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




.jpeg)