Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में शांति समिति की बैठक: दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर विशेष निर्देश

पटना सिटी। दीपावली और छठ पर्व को लेकर गुलजारबाग स्टेडियम के सभागार में शांति समिति एवं पूजा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्...


पटना सिटी।
दीपावली और छठ पर्व को लेकर गुलजारबाग स्टेडियम के सभागार में शांति समिति एवं पूजा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सत्यम सहाय ने की, जबकि एएसपी अतुलोष झा और डीएसपी गौरव कुमार टू ने संचालन किया।

इस बैठक में काली और लक्ष्मी पूजा समितियों के आयोजकों को निर्देश दिया गया कि पूजा के लिए आवश्यक लाइसेंस आधार के साथ थाना स्तर से जल्द से जल्द प्राप्त कर लें।
 

बैठक में तय किया गया कि शोभा यात्रा में डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति विसर्जन पटना देवी घाट पर किया जाएगा, जो भद्र घाट के पूर्व दिशा में स्थित है। विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण भी किया गया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

छठ पूजा को लेकर एसडीओ ने आदेश जारी किए हैं कि घाटों के रास्ते में यदि कहीं लोहे की छड़ें निकली हुई हैं, तो उनपर लाल कपड़े से घेराबंदी की जाएगी और खतरनाक स्थानों पर बैनर द्वारा लोगों को चेतावनी दी जाएगी।

खतरनाक घाटों को चिन्हित किया गया है 

और छठ व्रतियों के लिए उन घाटों पर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी घाट पर अप्रोच पथ में समस्या आती है, तो तुरंत संबंधित नोडल अधिकारी को सूचना दी जाए।
 


छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी घाटों पर मेडिकल टीम बैनर और परिचय पत्र के साथ उपस्थित रहेंगी। महिला पुलिस बल, गोताखोर, और एसडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। बैठक में गणेश कुमार, बाबू भाई, शाहिद अंसारी, मनोज शर्मा, मुन्ना सरकार, मनीष सिंह बटुक, सुजीत कसेरा, विकास विशाल तिवारी, मिथिलेश शर्मा, मो. अली, मो. बाबर, मो. जावेद, मनोज गुप्ता, राजेश शुक्ला टिल्लू, राजीव गंगोल, प्रफुल पांडेय, और अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now