Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दीपावली पूर्व संध्या पर नागरिक अधिकार मंच ने दलित बस्तियों में मनाया दीपोत्सव

पटना: नागरिक अधिकार मंच की ओर से अशोक चक्रगली डोमखाना दलित बस्तियों में दीपावली पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्ती...

पटना: नागरिक अधिकार मंच की ओर से अशोक चक्रगली डोमखाना दलित बस्तियों में दीपावली पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्ती के गरीब बच्चों और महिलाओं ने मिलकर दीप जलाए और समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने भाग लिया और महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दीप जलाकर संकल्प लिया कि हर घर में एक दीप जरूर जले ताकि हर जीवन उन्नति और रोशनी से भरपूर हो सके।


 

इस अवसर पर बलराम चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि दीप जलाने का यह प्रतीकात्मक प्रयास समाज को जागरूक करने और हर बेटी एवं महिला को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान है। दीपोत्सव में महिलाओं एवं छोटी बच्चियों ने अपने हाथों से 101 दिए जलाए और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ पर्व को मनाया।

 

कार्यक्रम में समाजसेवी संजय अलबेला, धर्मवीर पासवान, भूषण माली, विजय मलिक और बस्ती की कई महिलाएं जैसे लालती देवी, पार्वती देवी, ललिता देवी, चमेली देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी, सीता देवी, पिंकी देवी, रामप्यारी देवी, मंजू देवी, सपना कुमारी, स्वीटी कुमारी, पारी कुमारी, जानवी कुमारी, सिमली कुमारी, दुर्गा कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी आदि ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन ने बच्चों में भी खुशी की लहर भर दी और उत्साहपूर्वक पर्व को मनाने का अवसर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now