PATNA CITY : 14 फरवरी को मनाए जाने वाले सरस्वती पूजा में शांति और सुरक्षा को लेकर सिटी एसपी पटना पूर्वी और सिटी एसडीओ के संयुक्त नेतृत्व...
PATNA CITY : 14 फरवरी को मनाए जाने वाले सरस्वती पूजा में शांति और सुरक्षा को लेकर सिटी एसपी पटना पूर्वी और सिटी एसडीओ के संयुक्त नेतृत्व में पटना सिटी के गुलजारबाग मिनी इंडोर स्टेडियम में शांति समिति के एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं से जहां पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियो को अवगत कराया। वहीं पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियो ने शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन को सहयोग किए जाने की अपील करते हुए शांति पर्व पर्व को संपन्न कर लिए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सिटी एसपी पटना पूर्वी ने सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का हर हाल में अनुपालन किए जाने की बात दोहराते हुए पर्व के दौरान उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की बात दोहराई। सिटी एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती किए जाने की बात दोहराते हुए अवैध चंदा वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर सिटी एसपी ने सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रखने की भी बात कही। इस अवसर पर सिटी एसडीओ, सिटी एएसपी समेत अनुमंडल क्षेत्र के तमाम थानाध्यक्ष मौजूद थे ।




