PATNA सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी के समीप अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में हार्डवेयर दुकानदार अनिल कुमार साव द्वारा...
PATNA सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी के समीप अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में हार्डवेयर दुकानदार अनिल कुमार साव द्वारा आत्मदाह किए जाने पर अब राजनीति शुरू हो गई है। नालंदा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस से अनिल कुमार का शव मेहंदीगंज गुमटी पहुंचते ही भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर मुख्य सड़क सुदर्शन पथ को जाम कर दिया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शव को अंत्येष्टि के लिए खाजेकला घाट भेज दिया। इस मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता महबूब आलम ने पूरी घटना के लिए रेल प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी रेल अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। माले विधायक ने मृतक के परिवार को 20 लाख मुआवजा प्रदान किए जाने के साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर माले विधायक ने चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाने की भी चेतावनी दी।।




.png)