Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में अनिल कुमार साव द्वारा खुद को आग लगाए जाने के बाद , मौत

PATNA सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी के समीप अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में हार्डवेयर दुकानदार अनिल कुमार साव द्वारा ख...



PATNAसिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी के समीप अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में हार्डवेयर दुकानदार अनिल कुमार साव द्वारा खुद को आग लगाए जाने के बाद बीते देर रात एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। अपोलो बर्न अस्पताल प्रशासन ने अनिल साव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज को लेकर दिल्ली रेफर रेफर कर दिया था, लेकिन बीच रास्ते में ही अनिल साव ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है।

नीम की भट्टी मोहल्ला स्थित अनिल साव के घर के पास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी है। सिटी एसडीओ मुकेश रंजन, पटना सिटी एडिशनल एसपी अमित रंजन के अलावे पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। इस मौके पर मृतक के भाई और घटना में आंशिक रूप से झुलसे अजीत कुमार ने पूरे मामले के लिए रेल प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अजीत कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त महिला दंडाधिकारी की अनुपस्थिति में रेलवे के अधिकारियों और जवानों द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की गई, जिस हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। अजीत कुमार ने कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कोर्ट का फैसला आने तक प्रशासन से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की भी मांग की। इस मौके पर अजीत कुमार ने पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग दोहराते हुए मोहल्ले के लोगों पर दर्ज हुए प्राथमिकी को वापस लिए जाने की भी मांग दोहराई। अजीत कुमार ने दोहराया कि उनकी जमीन रैयती जमीन है, और रेलवे के पास इसका कोई भी कागजात मौजूद नहीं है। मौके पर मौजूद सिटी एसडीओ मुकेश रंजन ने परिजनों के बयान पर पूरे मामले की जांच किए जाने का भरोसा दिलाते हुए विधि संवत कारवाई किए जाने का भी आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रेलवे की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान बीते गुरुवार को हार्डवेयर दुकानदार अनिल कुमार साव ने अपने शरीर पर थीनर छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। अनिल साव को बचाने के क्रम में उनके सगे भाई अजीत कुमार, आदित्य कुमार और एक पड़ोसी दुकानदार कन्हैया कुमार भी आंशिक रूप से झुलस गए थे। घटना से गुस्साए दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा था इस दौरान आक्रोशितो ने पुलिस बल पर पथराव भी किया था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now