Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महाशिवरात्रि के मौके पर पटना सिटी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

  PATNA   महाशिवरात्रि के मौके पर पटना सिटी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास...

 


PATNA 
महाशिवरात्रि के मौके पर पटना सिटी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं। गाय घाट स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा है, जो देर रात तक जारी रहेगा।

श्रद्धालु पुरी निष्ठा और विश्वास के साथ भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक कर रहे हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक माता पार्वती के हजारों वर्षों की तपस्या से प्रसन्न होकर आज ही के दिन भगवान भोले शंकर ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर उनके साथ विवाह किया था। तब से लेकर आज तक श्रद्धालु इस पर्व को बड़े ही धूम
धाम के साथ मनाते हैं। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now