Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कचरे के गोदाम में लगी भीषण आग

PATNA  के खुसरूपुर प्रखंड के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित एक कचरे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणो...



PATNA
 के खुसरूपुर प्रखंड के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित एक कचरे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद सालिमपुर पुलिस, खुसरूपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी में लगभग 14 से 15 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है।

अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम मालिक ने असामाजिक तत्वों पर गोदाम में आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि कचरा प्रोसेसिंग को लेकर गोदाम में कचरे की छटाई का काम किया जाता था। घटना के संबंध में पूछे जाने पर गोदाम मालिक मोहम्मद जफर अली ने बताया कि गोदाम में रात में कोई भी कर्मचारी नहीं रहता था। उन्होंने बताया कि  ग्रामीणों द्वारा गोदाम में अगलगी की सूचना दिए जाने पर उन्होंने पूरे मामले से पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। फिलहाल पुलिस अगलगी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now