PATNA 18 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पटना सिटी में भव्य शोभ...
PATNA 18 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पटना सिटी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंगल तालाब से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करता हुआ गायघाट स्थित पंचवटी कॉलोनी तक गया। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियों की भी प्रस्तुति की गई, जो बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी और खींच रहा था। शोभा यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।




.png)