PATNA सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी पानी टंकी इलाके में पारिवारिक कलह से उबकर एक नवविवाहिता ने गले में फांसी लगा...
PATNA सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी पानी टंकी इलाके में पारिवारिक कलह से उबकर एक नवविवाहिता ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के ससुराल वालों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना बीते देर रात का बताया जाता है।
मृतका की पहचान मोकामा के हाथीदह निवासी शबनम कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बीते वर्ष नवंबर माह में शबनम की शादी बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी शिवम कुमार के साथ संपन्न हुई थी। बताया यह भी जाता है कि पति शिवम कुमार द्वारा शबनम पर गैर मर्द से बात किए जाने को लेकर शक किए जाने से शबनम काफी हताश रहती थी, और इसी हताशा में आकर उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि मृतका के ससुर दिलीप सिंह ने खुदकुशी के कारणों को बताने में असमर्थता जताई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है




.png)