PATNA सिटी के चौक थानाक्षेत्र के हर मंदिर गली निवासी व्यवसायी वाहेगुरू पाल सिंह से मोबाइल फोन पर 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला शख्स उनका पड...
PATNA सिटी के चौक थानाक्षेत्र के हर मंदिर गली निवासी व्यवसायी वाहेगुरू पाल सिंह से मोबाइल फोन पर 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला शख्स उनका पड़ोसी निकला। चौक पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के क्रम में 5 लाख की रंगदारी मांगने वाले युवक हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि बीते 10 फरवरी को व्यवसायी वाहेगुरू पाल सिंह ने स्थानीय चौक थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात शख्स द्वारा बतौर रंगदारी 5 लाख दिए जाने की मांग की गई थी, और रकम नहीं देने पर गोली मारने की भी धमकी दी गई थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तकनीकी आधार पर पूरे मामले की अनुसंधान करते हुए आरोपी युवक हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पटना सिटी एडिशनल एसपी अमित रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरजीत सिंह पीड़ित व्यवसायी वाहेगुरू पाल सिंह का पड़ोसी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।




.png)