PATNA के फतुहा थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकासी कर घर लौट रही एक महिला को झांसे में लेकर ठगों द्वारा कागज का बंडल थमा कर उसके पास से 99...
PATNA के फतुहा थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकासी कर घर लौट रही एक महिला को झांसे में लेकर ठगों द्वारा कागज का बंडल थमा कर उसके पास से 99 हजार ठगकर मौके से चंपत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में स्थानीय फतुहा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि वरुणा गांव निवासी रिंकी देवी फतुहा के स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा से 49 हजार और एसबीआई शाखा से 50 हजार की निकासी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान दो की संख्या में उचक्कों ने उन्हें झांसे में लेकर 99 हजार रुपए लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़िता ने बताया कि उचक्के दो की संख्या में थे, और दोनों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच थी। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वहीं अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया
है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।