PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट परिवार ने आज होटल के एल सेवन परिसर में अध्यक्ष गोबिन्द चौधरी के नेतृत्व में अपना परंपरागत दीपावली मिलन...
PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट परिवार ने आज होटल के एल सेवन परिसर में अध्यक्ष गोबिन्द चौधरी के नेतृत्व में अपना परंपरागत दीपावली मिलन कार्यक्रम ' दीपोत्सव ' शानो शौकत के साथ मनाया। कार्यक्रम लाइव गीत संगीत, म्यूजिकल प्रोग्राम, लकी कूपन ड्रा, बंपर हाऊजी के साथ साथ सोने चांदी के अनेकों उपहारों से सजा कार्यक्रम था जिसमे रोटरी परिवार के साथ साथ समाज के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थी।
रोटरी सम्राट के वर्तमान अध्यक्ष गोविंद चौधरी की अगुआई और कार्यक्रम सुधीर प्रभात के
चेयरमैनशिप में सजे दीपोत्सव का विधिवत उद्घाटन एमएलसी श्री विनोद कुमार जायसवाल और मुख्य अतिथि पूर्व मेयर पटना श्री अफजल इमाम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन रो अनूप कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन आगामी सत्र के चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति लजीज रात्रि भोज के साथ हुई।
कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में सचिव अभिषेक राज, देवराज बल्लभ, सुमित रस्तोगी, सुशील पोद्दार, ललित अरोड़ा, कविता अरोड़ा, राम कुमार, पूजा एन शर्मा, विजय कुमार यादव, राजेश कुमार, विनोद झुनझुन वाला, संजय सिन्हा, संजीव यादव, कुमुद रंजन, जेपी पाल, अभिषेक पैट्रिक, प्रमोद कुमार,विनय लामा दिनेश भदानी उतकॅष प्रकाश संजय सिन्हा जे पी जयसवाल बी ऐन कपूर ललित अरोड़ा परवीन जयसवाल कुमुद रंजन इतेशाम हक ललन कुमार मुकेश कुमार अभिषेक गोलबारा एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया




