PATNA CITY : चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर नाला के समीप बीते देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक नवयुवक को गोली मार दी। खुशकिस्मती से गोली न...
PATNA CITY : चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर नाला के समीप बीते देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक नवयुवक को गोली मार दी। खुशकिस्मती से गोली नवयुवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल नवयुवक इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। घायल युवक की पहचान चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर निवासी राजा कुमार के रूप में की गई है, जो कबाड़ी का कारोबार करता है। बताया जाता है कि बीते देर रात राजा कुमार अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पान की गुमटी के पास खड़ा था। इसी दौरान दो की संख्या में आए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानलेवा हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घायल युवक ने भी जानलेवा हमले के कारणों को बताने में असमर्थता जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।।




