PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। परिजनों द्वारा घटना की जा...
PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पूरे मामले से एसडीआरएफ को भी अवगत करा दिया गया है। गंगा में डूबे युवक की पहचान संपतचक के इलाही बाग निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मनीष अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने भद्र घाट आया था। इसी दौरान नहाने के क्रम में नदी की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर वह नदी की तेज धार में बह गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस पर असहयोग किए जाने का भी आरोप लगाया है।।




