पटना सिटी। टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में आज सरस्वती पूजा के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कि...
पटना सिटी। टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में आज सरस्वती पूजा के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता, कविता अरोड़ा, ललित अरोड़ा एवं रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के अध्यक्ष रो• रवि भार्गव, क्लब टेनर जूली भार्गव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में स्कूल के 3 से 10 साल के नन्हे मुन्ने बच्चे प्रतियोगिता में सम्मानित होकर तरह-तरह के फैशन शो जैसे कैट वॉक, डांस इत्यादि के जलवे बिखेरे।
जिसमें प्रथम स्थान साकेत रोहतगी व अव्या कुमारी, द्वितीय स्थान और आशिता कुमारी व आशिता रस्तोगी एवं तृतीय स्थान अमरीश राज को मिला। कार्यक्रम के मुख्य रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के अध्यक्ष रवि भार्गव एवं क्लब टेनर जूली भार्गव रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के सेक्रेटरी आरबी मिश्रा कामा चार्टर्ड प्रेसिडेंट रो• राजीव भार्गव, रो• डॉ• किशोर झुनझुनवाला, रो• जूली भार्गव, रो• शिवानी भार्गव, आनंद सक्सेना इत्यादि शामिल थे।





