Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सरस्वती पूजा के अवसर पर पटना साहिब विकास मोर्चा ने सैकड़ों बच्चों में किया पाठ्य सामग्री का वितरण

पटना सिटी। मंगलवार को पटना साहिब विकास मोर्चा के तत्वाधान में बसंत पंचमी के आगमन और माता सरस्वती पूजन उत्सव के अवसर पर पटना साहिब विकास मोर...


पटना सिटी।
मंगलवार को पटना साहिब विकास मोर्चा के तत्वाधान में बसंत पंचमी के आगमन और माता सरस्वती पूजन उत्सव के अवसर पर पटना साहिब विकास मोर्चा के सदस्यो द्वारा स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चो को पाठ्य पुस्तक की सामग्री, स्कूल बैग, किताब कॉपी, पेन पेंसिल इत्यादि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा और वंदन से शुरू की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम शाह ने की। मंच का संचालन संगठन के सचिव कन्हाई पटेल ने किया एवं संबोधन संगठन के उपाध्यक्ष कैप्टन रोहन भारतीय ने किया। इस कार्यक्रम का सबसे खास बात यह है कि 100 बच्चो को पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरण के उपरांत निशुल्क कोचिंग का भी फीता काट कर अतिथियों से उद्घाटन कराया गया। 


चौक थाना अध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हठियार है, शिक्षित लोगो का हर जगह सम्मान है। शिक्षा बिना इंसान पशु समान है। शिक्षा बिना इंसान दिशाहीन होता है। इसमें मुख्य रूप से चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद गुप्ता, सह थाना प्रभारी धर्मेंद्र जी, मोनू मेहता, करन सहनी, बलराम चौधरी, रौशन मेहता, विक्की मौर्या, संजय कुमार, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, सरदार सूरज सिंह, रवि गुप्ता, पप्पू मेहता, देवरतन प्रसाद, सूरज ठाकुर, रोहित रजक एवं विकास कुमार शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now