Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर जिजीविषा निकेतन का किया उद्घाटन

पटना सिटी। मंगलवार को शहीद भगत सिंह चौक स्थित एक चिकित्सा केंद्र जिजीविषा निकेतन का आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं प...


पटना सिटी।
मंगलवार को शहीद भगत सिंह चौक स्थित एक चिकित्सा केंद्र जिजीविषा निकेतन का आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्वे मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश स्वच्छ भारत स्वच्छ भारत की ओर बढ़ रहा है। स्वच्छ भारत के अतिरिक्त देश के हर नागरिक को निरोग होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री के आरोग्य भारत योजना को केंद्र क्रियान्वित करने में सफलता प्रदान करेगा। मैं कामना करता हूं कि यह चिकित्सा केंद्र आम निर्धन असहाय आदमी को स्वस्थ और निरोग रहने में सहयोग करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ कुणाल पराशर, अनिल सिंह, पीयूष राय, विकास कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप शर्मा, विमल किशोर, निर्मल राजगरिया, प्रियेश प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now