Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा बाजार इलाके में 23 सितंबर को अधिवक्ता की दुकान से चोरी किए गए एंड्राइड मोबाइल की घटना में पु...


पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा बाजार इलाके में 23 सितंबर को अधिवक्ता की दुकान से चोरी किए गए एंड्राइड मोबाइल की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के नून का चौराहा निवासी मोहम्मद चांद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को मोहम्मद चांद ने पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक कुमार की दुकान से एंड्राइड मोबाइल की चोरी कर ली थी। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिली। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस सूत्रों की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

खाजेकला थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि आरोपी मोहम्मद चांद पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और जेल जा चुका है। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने चोरी के मोबाइल का भी पता लगा लिया है, जो अधिवक्ता अभिषेक कुमार का था।

पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है, और यह पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल चोरी करने वाले इस गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और अन्य अपराधियों तक भी पहुंचने में मदद मिलेगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now