Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रामजी मिश्र 'मनोहर' की स्मृति में दिल्ली में होगा पत्रकार ब्रजेश पाठक का सम्मान

  पटना । बिहार के लब्ध प्रतिष्ठ पत्रकार पंडित रामजी मिश्र मनोहर की स्मृति में रोहतास जिले के चर्चित पत्रकार दैनिक जागरण के ब्रजेश पाठक को स...

 


पटना । बिहार के लब्ध प्रतिष्ठ पत्रकार पंडित रामजी मिश्र मनोहर की स्मृति में रोहतास जिले के चर्चित पत्रकार दैनिक जागरण के ब्रजेश पाठक को सम्मानित जाएगा। आयोजन 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में होगा।

       उपरोक्त जानकारी देते हुए रामजी मिश्र मीडिया फाउंडेशन के सचिव ज्ञानवर्द्धन मिश्र ने आज यहां बताया कि  कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर  पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे,  राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष औऱ राज्यसभा सांसद मनन कुमार  मिश्र, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डॉ अशोक कुमार मिश्रा होंगे। कार्यक्रम ऑरो मीरा मीडिया संस्थान और केबी न्यूज के बैनर तले भोजपुरी मगही समागम के तहत होगा । इस प्रकार का यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष  किया गया है। 

        श्री मिश्र ने बताया कि भोजपुरी में अपसंस्कृति के प्रचलन से दूर लोक गायन औऱ लोक कलाकार को इस मंच के माध्यम से मौका दिया जाएगा। इसी प्रकार वीर बाबू  कुंवर सिंह के सम्मान में लोकगाथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छपरा के रहने वाले उदय सिंह जी और उनकी टीम अपनी प्रस्तुति देगी। लोक गीत की शानदार प्रस्तुति रामेश्वर गोप करेंगे। इसके अलावा मगध की विलुप्त सांस्कृतिक विरासत चौक चंदी पर मंचीय प्रस्तुति होगी। भोजपुरी और मगही भाषा में कविता पाठ होगा। कार्यक्रम के दौरान अकादमिक जगत के दिग्गज और वरिष्ठ पत्रकार डिजिटल यूग में भाषायी पत्रकारिता की प्रासंगिकता विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम को दौरान बिहार-उत्तर प्रदेश और दिल्ली के भोजपुरी मगही भाषी लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी होगी। कार्यक्रम के दौरान देहरी ऑन सोन के प्रख्यात शिक्षाविद् पंडित राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नाम पर रोहतास जिले के शिक्षक संजय कुमार को और  पत्रकारिता और साहित्य में विशेष योगदान के लिए गया के  पत्रकार अमरनाथ पाठक को सम्मानित किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म निर्माता और निर्देशक श्री राम शर्मा (एनआरआई), भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान मिलेगा। वीर कुंवर सिंह कर्मयोगी पुरस्कार अजीत सिंह जी को दिया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now