Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में प्रीपेड मीटर हटाने और 300 यूनिट फ्री बिजली की मांग को लेकर आक्रोश मार्च, सरकार पर जनता को ठगने का आरोप

पटना सिटी में बुधवार को "नागरिक अधिकार मंच" के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रीपेड मीटर हटाने और अन्य राज्यों की तरह बिहार में 300 य...


पटना सिटी में बुधवार को "नागरिक अधिकार मंच" के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रीपेड मीटर हटाने और अन्य राज्यों की तरह बिहार में 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। मार्च पश्चिम दरवाजा से शुरू होकर बेलवर गंज होते हुए अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने घंटों धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बिजली मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए, साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को जनविरोधी करार दिया। आक्रोश मार्च को पूर्व पार्षद और राजद नेता बलराम चौधरी, कांग्रेस नेता इबरार अहमद रजा, सीपीआई नेता शंभू शरण प्रसाद समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

बलराम चौधरी ने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य में सबसे महंगी बिजली बेची जा रही है, और स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं, जबकि सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों के घरों में अब तक ऐसे मीटर नहीं लगे हैं। नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि जब विधायकों और मंत्रियों को 3000 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, तो आम जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त क्यों नहीं दी जा रही है?


प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी श्री सत्यम सहाय को ज्ञापन सौंपा, और साथ मे ये भी कहा कि जब तक प्रीपेड मीटर वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now