Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में नकली दालमोट फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद

पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित लोदी कटरा में बुधवार देर शाम पुलिस और आईपी लीगल ब्रांड की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना क...


पटना सिटी
के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित लोदी कटरा में बुधवार देर शाम पुलिस और आईपी लीगल ब्रांड की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक दालमोट फैक्ट्री में छापेमारी की, जहां 'भोलेनाथ' ब्रांड की दालमोट की नकल कर 'भोलेनाम' नाम से उत्पाद पैक किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली दालमोट के बोरे और पैकेट बरामद किए गए।

आईपी लीगल ब्रांड की टीम, जो बंगाल से आई थी, ने फैक्ट्री के सभी रैपर और पैकेट की गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि यहां भोलेनाथ ब्रांड की दालमोट की डुप्लीकेट पैकिंग की जा रही थी। इस दौरान फैक्ट्री से नकली दालमोट के कई बोरे जप्त किए गए, जिन्हें बाद में थाने लाया गया। पुलिस ने मौके पर से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।


खाजेकला थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपी लीगल ब्रांड की टीम ने कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत की थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। फैक्ट्री में 'भोलेनाथ' ब्रांड की जगह 'भोलेनाम' नाम से दालमोट पैक की जा रही थी, जो कि एक डुप्लीकेट उत्पाद है।

थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस डुप्लीकेट उत्पाद का व्यापार कितनी बड़ी मात्रा में हो रहा था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और जांच के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी कि इस गोरखधंधे में और कौन-कौन शामिल है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now