PATNA CITY : काली पूजा के मौके पर पटना सिटी में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां श्रद्धालुओं की भा...
PATNA CITY : काली पूजा के मौके पर पटना सिटी में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ मां काली की चरणों में अपना शीश नमन कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं करते नजर आ रहे हैं। पूजा समितियो द्वारा स्थापित मां काली की भव्य प्रतिमा दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों पर उमड़ रही हैं। काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।।




