PATNA : फतुहा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा पथ के मोहिद्दीनपुर गांव के समीप बेलगाम हाईवे ट्रक की चपेट में आकर एक दंपत्ति की मौके पर ह...
PATNA : फतुहा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा पथ के मोहिद्दीनपुर गांव के समीप बेलगाम हाईवे ट्रक की चपेट में आकर एक दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतकों की पहचान फतुहा के रसलपुर निवासी विजय कुमार और उनकी पत्नी सरोज देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि विद्युत विभाग के ठेकेदार विजय कुमार अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल धनरूआ के नरौली जा रहे थे। इसी दौरान नयका रोड के मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप बेलगाम हाईवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुलेट सवार दंपत्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था की बुलेट मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वही दुर्घटना में हाइवा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में हाईवा ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जाता है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय ग्रामीण सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क पर दुर्घटना की जोरदार आवाज होते ही जैसे ही वे सड़क के पास पहुंचे तो पति पत्नी को मृत पाया, वही बुलेट मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त पाया। मौके पर मौजूद फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस द्वारा दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की बात कही। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।।




