PATNA : फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव के समीप बीते देर रात बेलगाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादस...
PATNA : फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव के समीप बीते देर रात बेलगाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान मसौढ़ी के रवाइच निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नीतिश अपने दोस्त जंगी पासवान के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल सालिमपुर के बहादुरपुर जा रहा था। इसी दौरान कोल्हर गांव के समीप एक बेलगाम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में उसका दोस्त जंगी पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।।




