Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दीपावली पर्व के समापन के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू

PATNA CITY :   दीपावली पर्व के समापन के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन युद्ध स्तर पर...


PATNA CITY :
 दीपावली पर्व के समापन के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन युद्ध स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गया है। पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों पर नगर निगम के मजदूर छठ घाटों को तैयार करने में जुटे नजर आ रहे हैं। गंगा के जलस्तर में कमी आने के कारण घाटों पर दलदल की स्थिति बन गई है, जिससे नगर निगम के मजदूरों को छठ घाट तैयार करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दलदल वाले घाटों पर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा बालू से भरी बोरियों को रखा जा रहा है। वही घाटों पर सुरक्षा को लेकर बैरिंकेटिंग का भी काम शुरू कर दिया गया है।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now