PATNA CITY : बेगमपुर स्थित श्री जिला महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव काफी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के कोने-कोने से...
PATNA CITY : बेगमपुर स्थित श्री जिला महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव काफी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया।
इस अवसर पर नगर के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्तों ने दीया जलाकर मन्दिर को सुसज्जित किया। मंदिर के संरक्षक घनश्याम दास जी हंस के द्वारा हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ की गई।
जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में नैवेद्यम का विशेष भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया । भक्तों का स्वागत समाज सेवी संजीव कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर नागेश्वर सिंह, पं.रविंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, संतोष कुमार, सज्जन कुमार पप्पू मोदी, कुमुद रंजन, जितेंद्र मिश्रा, राजदीप कुमार सहित दर्जनों लोगों ने पूजा अर्चना कर मांग कामना की।




