Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ज्ञानवर्द्धन मिश्र जल्ला महावीर मंदिर के मीडिया प्रभारी बने

पटना सिटी ।  लगभग पांच सौ वर्ष पुराने जल्ला महावीर मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि वरिष्ठ प...


पटना सिटी । 
लगभग पांच सौ वर्ष पुराने जल्ला महावीर मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र मंदिर के मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। अब से मंदिर में होनेवाले कार्यक्रमों-गतिविधियों आदि की सभी जानकारी वे ही  मीडिया को देंगे।

         मालूम हो कि पटना सिटी के बाहरी बेगमपुर स्थित प्राचीन जल्लावाले हनुमान मंदिर की प्रतिमा देश में सबसे भिन्न है। यहां प्रतिमा किसी धातु या पत्थर से नहीं बनी है, बल्कि यज्ञ के भस्म से बनी है। पुराना मंदिर खजुरिया ईंट से बना था। नवनिर्माण के बाद भी उन ईंटों से बनी दीवार को कमेटी ने सुरक्षित रखा है।

मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर का लगातार विकास किया जा रहा है। मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का पुराना केंद्र है और साथ ही यहां बिहार की विरासत भी संजो कर रखी गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now