PATNA CITY : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता व नेता ने बढ़ते अपराध और महंगाई को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च पश्चिम दरवाजा स...
PATNA CITY : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता व नेता ने बढ़ते अपराध और महंगाई को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च पश्चिम दरवाजा से बेलवरगंज होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक गया। यह आक्रोश मार्च राजद के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व पार्षद बलराम चौधरी के नेतृत्व में निकाला गया। बलराम चौधरी का कहना था कि लगातार बिहार में अपराधियों द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इससे जनता मैं काफी भय बना हुआ है, पूर्व के दिनों में पटना सिटी में भी लगातार अपराधियों द्वारा हत्या जैसे घटना को अंजाम दिया जा रहा था। लेकिन सरकार अपराध को रोकने के लिए किसी तरह का कार्यवाही नहीं कर रही थी। वही बलराम का कहना है कि दूसरी ओर जनता लगातार पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थों में मूल्य वृद्धि से जनता त्रस्त है । इस महंगाई से कई घरों में चूल्हा नहीं जुट पा रहा है इस महंगाई और अपराध को रोकने के लिए सरकार का ध्यान उत्कृष्ट करने के लिए आज पश्चिम दरवाजा से पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय तक राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता वह नेतागण सड़क पर उतर कर आक्रोश मार्च निकाला है। वही पूर्व पार्षद व राजद नेता प्रदीप मेहता का भी कहना है कि सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यह आक्रोश मार्च निकाला गया है। अगर इस पर सरकार किसी तरह का एक्शन नहीं लेती है । तो आगे भी हम लोग इससे भी बढ़कर आक्रोश प्रकट करने का काम करेंगे। इस आक्रोश मार्च में प्रदीप मेहता, बलराम चौधरी, शकुंतला प्रजापति, उमेश पंडित सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।




