Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ऑटो चालक को अज्ञात अपराधियों ने गला रेत का किया हत्या

  PATNA CITY : पटना सिटी में लगातार अपराधियो द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है । अपराध को रोकने में पटना सिटी पुलिस पूरी तरह से न...

 


PATNA CITY :
पटना सिटी में लगातार अपराधियो द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है । अपराध को रोकने में पटना सिटी पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी के बढ़ाई टोला मोहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने एक ऑटो चालक का गला रेत कर हत्या कर दिया।। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक गौरी शंकर कुमार बीते देर रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने पश्चिम दरवाजा स्थित गणेश उत्सव हॉल में गया था। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह देर रात बढ़ई टोला स्थित अपने घर लौट आया था। वही परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में ही रुक गए थे। आज दोपहर जब गौरी शंकर की पत्नी अपने किराए के मकान बढ़ई टोला पहुंची तो खून से लथपथ अपने पति का मृत शव पाया पति का शव देखते ही पत्नी मानव थोड़ी देर के लिए  थम सी गई। परिजन के और सदस्य द्वारा शव को देखते ही  पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। इस पूरी घटना की जानकारी  आलमगंज थाना पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद आलमगंज थाना पुलिस पहुंचकर पुरे मामला की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गौरी शंकर कुमार अपने परिवार के साथ शादी में गया था देर रात अकेले लौट कर अपने घर पर था इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में हि गौरी शंकर कुमार का गला रेत कर हत्या कर दिया है। सुधीर कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में भी गौरी शंकर का हत्या हो सकता है फिलहाल इस घटना का जांच किया जा रहा है फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now