Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया 13वाँ पदस्थापना समारोह

पटना सिटी।   रविवार को रोटरी पटना सिटी सम्राट का 13वाँ पदस्थापना समारोह स्थानीय द ग्रैंड भागवत मिलन, पटना में मनाया गया। कार्यक्रम के  उद्घा...


पटना सिटी।
  रविवार को रोटरी पटना सिटी सम्राट का 13वाँ पदस्थापना समारोह स्थानीय द ग्रैंड भागवत मिलन, पटना में मनाया गया। कार्यक्रम के  उद्घाटनकर्ता पद्मश्री रो डॉ आर एन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत भाषण रो अभिषेक पैट्रिक ने किया। इस  समारोह में विगत वर्ष 2020-21 के अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने अपने कार्यकाल की सफलता की विवेचना की, साथ ही सत्र 2020-21के  सचिव रो राजीव कुमार ने किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सत्र 2021-22 के अध्यक्ष के रूप में पूर्व अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात को ही उद्घाटन कर्ता ने कॉलर एवं पिन पहनाकर नए सत्र का कार्यभार सौंपा एवं बधाई दी एवं पूर्व सचिव राजीव कुमार ने नए सत्र 2021-22 के सचिव संजय कुमार सिन्हा को कॉलर पहनाकर बधाई दी।

            इस समारोह के दौरान 4 नए सदस्य को पीडीजी रो राकेश प्रसाद एवम् पीडीजी रो बिंदु सिंह जी द्वारा पिन पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराया गया।

         नए सत्र का अध्यक्ष एवं सचिव ने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब बुलेटिन शंखनाद का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल अध्यक्ष रो मिथिलेश कुमार मंडल ने नए सत्र के अध्यक्ष एवं सचिव को हौसला अफजाई किया तथा उद्घाटन कर्ता पद्मश्री रो डा आर एन सिंह जी ने अपने आशीर्वाद के साथ रोटरी के महत्व की विवेचना किया तथा समाज में रोटरी का योगदान पर चर्चा किए। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रो विजय कुमार यादव ने उद्घाटन कर्ता  पद्मश्री रो आर एन सिंह को पगड़ी एवं तलवार भेंट की ।

        इस कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रो प्रकाश कुमार एवं रो पूजा एन शर्मा ने किया एवम् धन्यवाद ज्ञापन रो गोविंद चौधरी ने किया।

        इस समारोह में पटना के विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी गण शामिल हुए। इस समारोह में चेयरमैन अरुण कुमार सिन्हा, रो बी आर चौधरी, बी एन कपूर, राजेश दीवान, कुमुद रंजन, राजेश कुमार, देवराज बल्लभ, ओपी जायसवाल, संजीव कुमार यादव, विनोद झुनझुनवाला, दिनेश भदानी, डॉक्टर अभिषेक गोलवारा, विनय कुमार लंबा, उत्कर्ष प्रकाश, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, राजकिशोर, रवी शंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, देवेश नवादिया, मुकेश कुमार अनूप कुमार, राधे राठी, अजीत रस्तोगी, एम ई हक, अमरनाथ, ललित अरोड़ा के साथ साथ महिला सदस्य फर्स्ट लेडी रो चंचला सिन्हा, कविता अरोड़ा, मंजू रंजन, मंजू सिन्हा, नीलम केसरी, सरिता पूनम यादव, रीना बरनवाल, रुचिता नवादिया, शालिनी, बंदना रस्तोगी, वर्षा, उषा सिन्हा, संगीता कुमारी आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now