पटना सिटी । राजस्थान में आमागढ़ किले से भगवा झंडा उतारने और उसका अपमान करने वाले विधायक रामकेश मीणा के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने के लिए पटना...
पटना सिटी । राजस्थान में आमागढ़ किले से भगवा झंडा उतारने और उसका अपमान करने वाले विधायक रामकेश मीणा के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने के लिए पटना सिटी के गांधी सरोवर ( मंगल तालाब) से लोगों ने भगवा ध्वज लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। लोगों ने राजस्थान की घटना को सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान बताया। नगर भम्रण पर निकले लोगों ने नारे लगाये- "भगवा के सम्मान में, हिंदुस्तानी मैदान में".।
प्रभात फेरी का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज भारतीय संस्कृति में अग्नि की पवित्रता, सूर्योदय के तेज , ज्ञान के प्रकाश, संन्यासी के त्याग और सत्य की विजय का प्रतीक है। हम कभी भी इसका अपमान सहन नहीं कर सकते। संजीव यादव ने याद किया कि हमारे महापुरुष पृथ्वीराज चौहान, बाप्पा रावल, राणा सांगा, रावल रतन सिंह, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह और छत्रपति शिवाजी जैसे अनगिनत महावीरों ने इसी ध्वज से धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा ली थी।





