Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज थाना क्षेत्र के कालीघाट में हुए हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी, कट्टा और धारदार तेज हथियार बरामद।

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के काली घाट इलाके में  बीते 26 जुलाई को मोहमद सैफ़ अली नामक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। जहां पुलिस ने ...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना क्षेत्र के काली घाट इलाके में  बीते 26 जुलाई को मोहमद सैफ़ अली नामक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। जहां पुलिस ने घटना में संलिप्त प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मोहमद राजा उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पूछताछ के क्रम में उसने कई अहम सुराग बताया जिसपर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की गई तो घटना में शामिल अन्य दो अपराधी मोहमद सद्दाम उर्फ मोहमद तौसीफ़ और रोहित कुमार उर्फ बेंगवा को गुड़ की मंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने उनके पास से एक बड़ा चापर और एक रिवाल्वर व एक खोखा बरामद किया है।

जहां सिटी डीएसपी अमित शरण ने सोमवार को आलमगंज थाना परिसर में मोहमद सैफ अली हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए बताया कि मोहमद सैफ अली की हत्या आपसी वर्चस्व को लेकर की गई थी। वही घटना में संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चापर और रिवाल्वर को भी बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि बीते 26 जुलाई को काली घाट इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर मोहमद सैफ अली नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमे संलिप्त अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now